चतरा | शहर के मोहल्ले में महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में सदर थाना में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। थाने को दिए आवेदन में बताया है कि मोहल्ले का ही अभिषेक कुमार आए दिन उसकी बहू के साथ छेड़छाड़ करता रहता था। इस मामले में पूर्व में भी उसकी बहू ने अभिषेक के विरुद्ध महिला थाने में आवेदन दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से उसका मनोबल बढ़ गया और वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। जब उनलोगों ने इसका विरोध किया तो अभिषेक कुमार, दिलिप राम व मनोरमा देवी ने उसके घर में घुसकर उनलोगों के साथ मारपीट की। इधर दूसरी ओर इस मामले में दिलिप राम ने भी कन्हाई राम, ललिता देवी, सचिन राम व अमित कुमार के विरूद्ध मारपीट का मामला दर्ज कराया है।


