सड़क किनारे खड़ी थी टोटो, कार ने ठोका

चतरा | चतरा बस स्टैंड के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत इलाज के दौरान रांची में हो गई। इस मामले में मृतक के पति सहदेव साव ने एक ट्रेलर के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराई है। थाना को दिए आवेदन में सहदेव ने बताया है कि वह अपने गांव कादे से अपनी पत्नी अनीता साहू के साथ स्कूटी से चतरा लाइन मोहल्ला जा रहा था। इसी दौरान बस स्टैंड के पास एक ट्रेलर चालक लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण वह और उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। वह रांची के एक प्राइवेट अस्पताल में अपनी पत्नी का इलाज कर रहा था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से घटना में शामिल वाहन के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *