चौपारण, जमुनिया तरी गांव में बिरहोर समुदाय की दो लड़कियां मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

हजारीबाग | झारखंड एकेडमिक काउंसिल जारी मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट के अनुसार बिरहोर जनजाति की दो बेटियों ने प्रथम श्रेणी से मैट्रिक पास कर इतिहास बनाया है। चौपारण प्रखंड के वन क्षेत्र में बसे जमुनिया तरी गांव में खुशी का माहौल है। इस गांव से आदिम जनजाति बिरहोर निवास करते हैं। यहां की दो बेटियों – किरण कुमारी (पिता- रोहन बिरहोर) और चानवा कुमारी (पिता- विष्णु बिरहोर) ने रिकॉर्ड बनाया है। किरण कुमारी ने 409 अंक (81.8 प्रतिशत) और चानवा ने 332 अंक ( 66.4 प्रतिशत) लाकर न सिर्फ प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की,बल्कि अपने समुदाय के लिए रोल मॉडल बनी है। किरण कुमारी और चानवा दोनों छात्राएं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चौपारण की छात्रा हैं। उक्त विद्यालय बिरहोर बच्चियों के सपनों को उड़ान दे रहा है। इसे पहले भी हजारीबाग के कंडसार बिरहोर ओला कटकमसांडी की बिरहोर बच्ची ममता ने मैट्रिक पास किया था। चौपारण से पास हुई बच्चियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *