ब्लू स्टार ऑपरेशन बरसी 6 को शहर बंद का ऐलान

अमृतसर| दल खालसा इंटरनेशनल के प्रधान परमजीत सिंह मंड और प्रवक्ता कंवरपाल सिंह बिट्टू ने कहा कि तख्त श्री पटना साहिब और श्री अकालतख्त साहिब के सिंह साहिबान द्वारा लिए गए फैसलों से सिख कौम मजाक बनकर रह गई है। नतीजन 6 जून को ब्लू स्टार ऑपरेशन की 41वीं बरसी पर श्री अकालतख्त साहिब पर आयोजित होने वाले धार्मिक समारोह में जत्थेदार गड़गज्ज का विरोध हो सकता है। दल खालसा ने ब्लू स्टार आपरेशन की बरसी के मद्देनजर 6 जून को अमृतसर बंद की घोषणा की। वहीं कारोबारियों, दुकानदारों, सरकारी कर्मचारियों से मुक्कमल बंद रखने की अपील की है। आज अमृतसर बंद संबंधी सिविल लाइन में पोस्टर भी लगाए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *