चैंबर विवाद में वकीलों के बीच मारपीट, मामला दर्ज

अमृतसर | जिला अदालत परिसर में एक वकील के चैंबर को लेकर हुए विवाद में 2 वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना उस समय हुई जब रोहन भगत नामक वकील, अमृतसर बार एसोसिएशन की ओर से अलॉट किए गए चैम्बर पर जबरन कब्जा करने की कोशिश का विरोध किया। रोहन भगत ने बताया कि उन्हें जिला बार एसोसिएशन की ओर से चैंबर नंबर 244-ए अलाट किया गया है। लेकिन वकील कर्मवीर सिंह और रविंदर सिंह माहल ने उनके चैंबर का ताला तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने वकीलों को ऐसा करने से रोका, तो उन्होंने उससे गाली-गलौच, और मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *