ग्लॉक पिस्तौल समेत 2 काबू

अमृतसर | सीमावर्ती लोपोके पुलिस ने 2 युवकों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की है। लोपोके थाने में तैनात एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि 2 युवक बाइक पर सवार हो पंडोरी गांव से चौगावां की ओर जा रहे हैं। जिस पर नाकेबंदी कर दोनों युवकों को काबू किया और उनके कब्जे से ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई। आरोपियों की पहचान भैणी राजपूतां गांव निवासी अर्शदीप सिंह और जौड़ा फाटक निवासी हरदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *