जालंधर| सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष स्व आरसी चोपड़ा की पुण्यतिथि कुष्ठ आश्रम में मनाई गई। अनिल चोपड़ा चेयरमैन सेंट सोल्जर ग्रुप, संगीता चोपड़ा वाइस चेयरपर्सन और सुनील चोपड़ा चेयरमैन चोपड़ा एजुकेशन सोसाइटी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मनजिंदर सिंह एवं समूह स्टाफ मेंबर्स शामिल थे। सभी ने मिल कर स्व आरसी चोपड़ा की प्रतिमा के आगे फूल मालाएं अर्पित की, और उनको श्रद्धांजलि दी एवं नमस्कार किया। वहीं पंडित जी ने पूजा की और इसके उपरांत कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगों के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया।


