चीनी कारोबारी ने व्यापारियों को पिलाए थे कड़वे घूंट

जालंधर | विधायक रमन अरोड़ा का कनेक्शन जेल रोड पर चीनी कारोबारी से भी रहा है। चीनी कारोबारी ने दूसरे व्यापारियों को कड़वे घूंट पिलाए थे। पहले विभागों की सैंपलिंग के नोटिस भेजे जाते थे और फिर मामला रफा-दफा करने के नाम पर व्यापारियों को कड़वा घूंट भरना पड़ता था। बाजारों में प्रॉपर्टी की दबावपूर्ण बिक्री का सिलसिला भी चला। अब एक हफ्ते से उक्त कारोबारी की पंचायती बंद है। इससे दूसरे व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। रिश्वत की डोर से बंधे से शेखां बाजार के 3 व्यापारी पहले सिंथेटिक डोर की बिक्री के मामले में शेखां बाजार के 3 व्यापारी घिरे। फिर प्रशासनिक शिकंजे से बचने के लिए तीनों को रिश्वत की डोर से बांधा। सियासी चर्चा रही कि 3 व्यापारियों ने सीजन में अवैध कारोबार करने के बदले में 7 लाख रुपए राजनीतिक रैकेट को दिए थे। विधायक पर एक्शन के बाद बारी-बारी से कई चेहरे विजिलेंस की जांच में फंसे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *