25 हाउस सर्जन को नियुक्ति पत्र मिले, मेरिट के आधार पर स्टेशन हुए अलॉट

जालंधर| पंजाब सरकार के आदेशों पर जिला अस्पताल, एसडीएच नकोदर और एसडीएच फिल्लौर के लिए हाउस सर्जनों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वीरवार को सिविल सर्जन डॉ. गुरमीत लाल ने 25 चयनित हाउस सर्जनों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इससे पहले सोमवार को काउंसलिंग प्रक्रिया हुई थी, जिसमें मेरिट के आधार पर स्टेशन अलॉट किए गए। सभी चयनित हाउस सर्जनों ने सिविल सर्जन कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नियुक्ति को लेकर नए स्टाफ में खासा उत्साह देखने को मिला। सिविल सर्जन डॉ. गुरमीत लाल ने सभी को स्वास्थ्य विभाग में शामिल होने पर बधाई दी और उन्हें ईमानदारी से काम करने, अनुशासन बनाए रखने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया। आवेदन और चयन प्रक्रिया हाउस सर्जन पद के लिए कुल 53 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 35 उम्मीदवार काउंसलिंग में शामिल हुए। इस दौरान तीन टीमों ने उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच की। जांच के बाद 25 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया। चयनित सभी 25 हाउस सर्जनों को सिविल सर्जन डॉ. गुरमीत लाल ने खुद नियुक्ति पत्र सौंपे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *