आदमपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों और स्टाफ के लिए छबील लगाई

जालंधर| आदमपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से यात्रियों, स्टाफ सदस्यों और सुरक्षा कर्मियों के लिए छबील लगाई। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में चंद्रा प्रताप द्विवेदी एयरपोर्ट डायरेक्टर सफदरगंज एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ पुष्पेंद्र कुमार निराला आदमपुर एयरपोर्ट डायरेक्टर, अमिताभ एजीएम इलेक्ट्रिकल, सूरज यादव मैनेजर कॉमर्शियल, सूर्या प्रताप इंचार्ज ऑपरेशन, मोहन पनवर सीएसओ, डीएसपी जसवंत कौर चीफ एयरपोर्ट सिक्योरिटी अधिकारी, इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि पंजाब एक मात्र ऐसा सूबा है, जहां गर्मी के मौसम में लोगों को राहत देने के लिए छबील लगाई जाती है। पंजाब की सड़कों पर छबील की सेवा करते हुए लोगों को आम ही देखा जा सकता है जो आपसी भाईचारे का बड़ा संदेश है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *