आज शहर के गुरुघरों में जुटेगी संगत, गुरुद्वारा नौवीं पातशाही में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा संकीर्तन

श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के अव‍सर पर शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में गुरमत समागम सुबह और शाम को करवाए जाएंगे। सचखंड श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी जत्थों के अलावा पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे और प्रचारक गुरबाणी कीर्तन और कथा से संगत को निहाल करेंगे। गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन, गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेंट्रल टाउन, गुरुद्वारा गुरु नानक मिशन अस्पताल, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आदर्श नगर, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़, गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेख, गुरुद्वारा नौवीं पातशाही दुख निवारण साहिब गुरु तेग बहादुर नगर, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा इंडस्ट्रियल एरिया, गुरुद्वारा श्री गुरु अमर दास जी डिफेंस कॉलोनी और शहर के अन्य गुरुद्वारा साहिब शामिल हैं। इस दौरान छबील और लंगर बरताए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *