गुरुद्वारा दीवान अस्थान में श्री सुखमनि साहिब के पाठ की शृंखला संपूर्ण

भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में वीरवार को श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में शुरू की गई श्री सुखमनि साहिब के पाठ की शृंखला की संपूर्णता की गई। इस मौके पर स्त्री सत्संग सभा की ओर से श्री सुखमनि साहिब के जाप और इलाही कीर्तन में संगत को निहाल किया। समागम संबंधी प्रधान मोहन सिंह ढींडसा और जनरल सचिव गुरमीत सिंह बिट्टू ने बताया कि स्त्री सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में श्री सुखमनि साहिब के श्रीक्का के पाठ की शृंखला की शुरुआत 40 दिन पहले की गई थी। शुक्रवार को श्री गुरु अर्जन देव जी के चैती पर्व के उपलक्ष्य में रखे गए श्री अखंड पाठ साहब के भोग डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गुरमुख समागम करवाया जाएगा। भोग के बाद ठंडे मीठे जल की छबील और गुरु के अटूट लंगर वितरित किए जाएंगे। प्रबंधकों ने संगत से गुरु साहिबान की दी हुई शिक्षाओं पर चलने और अमृत वेले को संभालने की प्रेरणा दी। इस मौके पर बावा गाबा, करन वधवा, सरबजीत सिंह, तेजिंदर कौर, परमिंदर कौर, जसबीर कौर, अविनाश कौर, बलजीत कौर, प्रभजीत सिंह, मनकीरत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में कीर्तन करते हुए स्त्री सत्संग सभा की सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *