प्राचीन शिव मंदिर में साप्ताहिक मां बगलामुखी महायज्ञ करवाया

जालंधर| प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी महायज्ञ प्राचीन शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी द्वारा करवाया गया। महायज्ञ के दौरान मेवाड़ के वीर योद्धा महाराणा प्रताप को उनकी जयंती के अवसर पर नमन किया। मुख्य पुरोहित पं. चक्र प्रशाद जोशी ने देवी-देवताओं का आह्वान करवाने के बाद नवग्रह पूजन करवाया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण से मां बगलामुखी का महायज्ञ किया गया। विद्वानों ने कहा कि शुद्ध सात्विक रूप में मां बगलामुखी संसार का कल्याण करने वाली देवी हैं। बगलामुखी माता की पूजा; शक्ति और विजय के लिए की जाती है। इस मौके पर मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान यादव खोसला, रमेश सहदेव, गुरचरण बजाज, सुनील सहदेव, मानव बजाज, वैभव शर्मा, गोविंद खोसला, अश्विनी तुली, पुनीत शर्मा, मनीष रेहान, उपस्थित थे।। मां बगलामुखी जी के महायज्ञ के अवसर पर शामिल श्रद्धालु।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *