लुधियाना में आज CM भगवंत मान और केजरीवाल:हलका पश्चमी में निकालेंगे मेगा रोड शो; संजीव अरोड़ा आज दाखिल करेंगे नामांकन

पंजाब के लुधियाना में 19 जून को उप-चुनाव हो रहे है। आज शुक्रवार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल घुमार मंडी में मेगा रोड शो निकालेंगे। जिसके बाद अरोड़ा अपने परिवार के सदस्यों और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे। रोड शो का नेतृत्व आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल करेंगे, साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा के साथ पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। रोड शो आरती चौक से शुरू होगा और भाई बाला चौक से होते हुए मिनी सचिवालय के बाहर समाप्त होगा। रोड शो में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। रोड शो न केवल शक्ति प्रदर्शन है किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग आप पार्टी से जुड़े। पिछले तीन महीनों में अरोड़ा लुधियाना (पश्चिम) के मतदाताओं से सक्रिय रूप से जुड़ रहे हैं और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बना रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *