पैडी सीजन से पहले काले रोड पर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए : एक्सईएन

भास्कर न्यूज | अमृतसर एक सप्ताह पहले काले घनूपुर रोड हर कृष्ण नगर में रात को एक ट्रांसफार्म खराब हो गया। उस स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर तो रखा गया परंतु वह भी खराब निकला। जिसको लेकर इलाके के लोगों को गर्मी से काफी परेशानी झेलनी पड़ी। आखिर में इलाके के लोगों ने इसकी जानकारी सबअर्बन सर्किल के एसई इंजी बलकार सिंह और एक्सईएन इंजी. मनोहर सिंह को दी। एसई के आदेशों पर मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर लोगों को बिजली सप्लाई दी। वहीं वीरवार सुबह एक्सईएन इंजी मनोहर सिंह अपनी टीम को लेकर मौके का मुआयना करने पहुंचे। एक्सईएन का कहना कि पैडी सीजन से नया ट्रांसफार्म लगाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *