पंतोरा| ग्राम पंतोरा के वार्ड क्रमांक 13 के वार्ड वासियों को कीचड़युक्त सड़क और नाली की गंदी पानी से छुटकारा मिलने वाला है। इस वार्ड में विधायक राघवेंद्र सिंह के मद से अनुशसा मिलने पर सीसी रोड बनाने का कार्य शुरू हुआ है। रोड बनने से वार्ड वासियों में खुशी है और वार्ड वासियों को रोजगार भी मिल रहा है।


