कॉलेज में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी

बिर्रा | अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस पर बिर्रा कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस आयोजन में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही समाज में नशा-मुक्ति का संदेश देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीके डहरिया और डॉ. मुकेश के उद्घाटन भाषण से हुई। दोनों ने नशे से होने वाले मानसिक, शारीरिक और सामाजिक नुकसान को विस्तार से बताया। विद्यार्थियों से कहा गया कि वे खुद नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नुक्कड़ नाटक, भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहे। नाटक के जरिए छात्रों ने बताया कि नशा कैसे व्यक्ति और परिवार को बर्बाद करता है। कार्यक्रम में मोती चंद अनंत, सौरभ शर्मा, उत्तम सिदार, सरोजनी कोसले और मैडम मौजूद रहीं। सभी ने विद्यार्थियों को नशे से जुड़ी कानूनी जानकारी दी। बताया गया कि युवाओं को नशे के दलदल से कैसे बाहर निकाला जा सकता है। अंत में सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ को नशा-मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सीमा रानी कर्ष, मधु साहू, गुड़िया साहू, अंजली साहू, दुर्गेश साहू, कृष्णा कश्यप, आशुतोष देवगन और महेश साहू सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *