किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़ने को रवाना हुआ रथ

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा किसानों को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ दंतेवाड़ा जिले से हुआ। यह पहल कृषि क्षेत्र में नवाचार और वैज्ञानिक पद्धतियों को बढ़ावा देने के साथ किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक निर्णायक प्रयास है। इस अभियान के तहतरथ को विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित रथ को हरी झंडी दिखाई गई। विकसित कृषि संकल्प रथ जिले के गांव-गांव पहुंचकर कृषि विभाग सहित उद्यान, मछली पालन एवं पशुपालन विभागों की उन्नत कृषि उन्मुखी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देने के साथ-साथ उनसे लाभान्वित होने के लिए प्रेरित करेगा। इसके साथ ही चयनित ग्रामों में शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को कृषि संबंधी आधुनिक उपकरण प्रदाय किए जाएंगे। कृषि के पारंपरिक पद्धतियों से आगे बढ़ाकर वैज्ञानिक आधुनिक एवं नवाचार की जानकारी दी जाएगी। गांव गांव पहुंच किसानों को दी जाएगी जानकारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *