जागरूकता: कंडेल कॉलेज में तंबाकू के नुकसान बताए गए

भास्कर न्यूज| धमतरी 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शासकीय महाविद्यालय कंडेल में जन जागरूकता अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। यह आयोजन राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ यूएल कौशिक के निर्देशन में हुआ। नोडल अधिकारी डॉ एमए नसीम ने मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान बताए गए। बताया कि तंबाकू में निकोटीन और अमोनिया जैसे हानिकारक तत्व होते हैं। धूम्रपान से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं। नशे की शुरुआत कैसे होती है और इससे बाहर कैसे निकला जाए, इसकी जानकारी दी गई। कोटपा एक्ट 2003 की धाराओं की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कंडेल कॉलेज के सहायक प्राध्यापक पितांबर सिन्हा और संजय पावर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *