स्नातक ​द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा 4 जून से होगी

धमतरी| पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर ने मई-जून 2025 में होने वाली स्नातक द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी है। परीक्षा 4 जून से शुरू होकर 16 जून तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 8 बजे से 11 बजे तक चलेगी, जिसमें बीए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा होगी। दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होगी, जिसमें बीएससी और बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा केंद्र क्रमांक 408, शासकीय नवीन महाविद्यालय आमदी में परीक्षा विश्वविद्यालय की समय-सारणी के अनुसार ही संचालित होगी। परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर प्रवेश पत्र के साथ कॉलेज में उपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। समय-सारणी की पूरी जानकारी के लिए सभी छात्र कॉलेज के सूचना पटल और विश्वविद्यालय की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *