राहुल का मोदी को लेटर-पुंछ के लिए राहत पैकेज मांगा:पाकिस्तान की गोलाबारी से नुकसान हुआ था; महाराष्ट्र में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर पुंछ और पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित अन्य इलाकों के लिए राहत पैकेज देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग से स्थानीय लोगों को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में केंद्र सरकार को इन इलाकों के लिए ठोस और तुरंत मदद पहुंचानी चाहिए। उन्होंने लिखा कि जिन परिवारों ने अपने घर या परिजन खोए हैं, उन्हें आर्थिक मदद दी जाए और सरकार को पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उधर, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ATS अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को भारत की गोपनीय जानकारी भेज रहा था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। भाजपा विधायक ने वायुसेना को ‘नालायक’ कहा, बाद में सफाई दी उधमपुर ईस्ट से भाजपा विधायक रणवीर पठानिया ने ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एयरफोर्स के पायलट सोए हुए थे। कुसूर हमारा है, हम लोगों ने इन्हें अपनी पलकों पर बैठा रखा है।’ पठानिया ने भारतीय वायुसेना को ‘नालायक’ कहा। उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान उधमपुर एयरफोर्स स्टेशन को पाकिस्तान ने निशाना बनाया था। ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एयरफोर्स स्टेशन पर क्या हुआ सबको पता है। नालायकी होगी इनकी, सोए होंगे ये लोग, हमारा तो कोई कसूर नहीं है।’ वीडियो वायरल होने के बाद पठानिया ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, वायुसेना पर मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। कहा- क्लिप फर्जी और भ्रामक है। इसे काट-छांट कर पेश किया गया है भारत-पाकिस्तान विवाद और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *