बालाघाट में 21 दिसंबर को नगरीय क्षेत्र के एक वार्ड में 3 वर्षीय मासूम से ज्यादती का मामला सामने आया था। आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर मंगलवार को पीड़ित परिवार के साथ विहिप और हिन्दू समाज के लोग रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट पहुंचे। अपर कलेक्टर को दिया ज्ञापन समाज के लोगों की भारी संख्या को देखते हुए कलेक्ट्रेट गेट को बंद कर दिया गया था। हालांकि बाद में सभी को कलेक्ट्रेट के भीतर जाने दिया गया। सर्व हिन्दू समाज ने यहां अपर कलेक्टर जी.एस. धुर्वे को ज्ञापन सौंपा और आरोपी को फांसी की सजा देने के साथ उसके घर का माप कराकर अतिक्रमण पाए जाने पर कब्जा हटाने की मांग की। आरोपी को फांसी देने की मांग विहिप जिलाध्यक्ष यज्ञेश लालु चावड़ा ने कहा कि घटना शर्मसार और निंदनीय है। जिसको लेकर सर्व हिन्दू समाज आज घटना पर आक्रोश जाहिर करते हुए मासूम के साथ ज्यादती के आरोपी को फांसी दिलाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा है। हम मांग करते है कि ऐसी कोई कार्रवाई हो ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। नारी मंच अध्यक्ष ने कहा- आज भी मासूम बच्चियां असुरक्षित नारी मंच अध्यक्ष शांता तिवारी ने कहा कि हम कल्पना भी नहीं कर सकते है कि ऐसी विकृत मानसिकता के लोग है। आज भी मासूम बच्चियां असुरक्षित हैं। ऐसे अपराधी को कड़ी सजा मिले। अपर कलेक्टर जी.एस. धुर्वे ने बताया कि सर्वसमाज का ज्ञापन लिया गया है, इसे संबंधित विभाग के पास भेजा जाएगा। आरोपी ने 14 दिसंबर को की थी ज्यादती दरअसल, मासूम को नहलाते समय दर्द होने पर उसकी मां को पता चला कि पड़ोसी ने बेटी के साथ 14 दिसंबर को ज्यादती की है। चूंकि पति घर पर नहीं होने से पति के घर आने के बाद 21 दिसंबर को मासूम की मां और पिता ने घटना की शिकायत पुलिस में की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी लियाकत अली को गिरफ्तार किया था।


