किसान ने व्यापारी पर फसल चुराने का लगाया आरोप:कहा- मंडी में प्लेटफॉर्म पर रखकर गया था, वापस लौटने तक चुरा ली

कृषि उपज मंडी क्रमांक 2 में आज मंगलवार को किसान धर्मेंद्र सिंह पवार निवासी ग्राम लसूडिया ने कृषि उपज मंडी के एक व्यापारी पर सोयाबीन चोरी का आरोप लगाया। किसान का कहना है सोयाबीन व्यापारी अमित राठौर ने उसकी सोयाबीन की फसल चुराई है, जिसका एक वीडियो भी उनके पास है। किसान ने कहा कि 29 जनवरी 2024 को कृषि उपज मंडी में प्लेटफार्म पर 7 कट्टी सोयाबीन का ढेर लगा कर गया था। लेकिन जब जाकर देखा तो मेरा माल चोरी हो चुका था। जब मैने मंडी समिति को इसके बारे में बताया तो व्यापारी पर अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई और मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कोई धमकी नहीं दी- अमित राठौर
वहीं मामले में व्यापारी अमित राठौर का कहना है कि मेरे प्लेटफार्म से माल उठाने का रोज का काम है। मैंने किसी का माल नहीं चुराया, मैं यहां पर रोज माल की खरीदी करता हूं। मैंने किसान को कोई धमकी नहीं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *