गोड्‌डा में बंद घर में ताला तोड़कर चोरी:जेवर, बर्तन और नकदी ले गए चोर; कई दुकानों में पहले भी हो चुकी है चोरी

गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के कुरमन गांव में बीती रात एक घर से चोरी की वारदात सामने आई है। गृहस्वामी बिंदु देवी के घर से चोर लाखों रुपए के जेवर, बर्तन और नकदी ले उड़े। बिंदु देवी ने बताया कि उनके पति रोहित ठाकुर गाड़ी चालक हैं। वे किसी काम से बाहर गए थे। अकेले होने के कारण बिंदु देवी अपनी सास के घर सोने चली गईं। सुबह जब वे झाड़ू लगाने घर आईं तो घर का ताला टूटा मिला। गोदरेज में रखा दुल्हन सेट भी चोरी अंदर जाकर देखा तो ट्रंक और गोदरेज खुले थे। सारा सामान बिखरा पड़ा था। ट्रंक में रखे कांसे के बर्तन, गोदरेज में रखा दुल्हन सेट, पायल, बच्चों की 4 जोड़ी मठिया और पांच हजार रुपए नकद गायब थे। कुरमन में पहले भी कई दुकानों और घरों में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना नगर थाना को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। वहीं, थाना प्रभारी दिनेश महली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *