लातेहार में दो कार से 30 किलो गांजा जब्त:तीन तस्कर गिरफ्तार, गया ले जाया जा रहा था नशीला पदार्थ

लातेहार पुलिस ने शुक्रवार को चंदवा थाना क्षेत्र के लुकुईया मोड़ से बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने दो कार में छिपाकर ले जाए जा रहे 30 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में औरंगाबाद के हिमांशु कुमार उर्फ मनीष, गया के हिमांशु कुमार उर्फ प्रशांत और शुभम कुमार शामिल हैं। एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी। एक लाल और एक सफेद रंग की कार लुकुईया मोड़ पर संदिग्ध स्थिति में खड़ी थीं। सफेद कार में बैठे लोग पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। लाल कार में गांजा रखा गया था। ये लोग गांजा लेकर गया जाने की तैयारी में थे। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। चेकिंग के दौरान दोनों कार से गांजा बरामद हुआ। मौके से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। छापेमारी दल में एसडीपीओ के साथ चंदवा थाना के पुलिस कर्मी और सशस्त्र बल शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *