लातेहार में पीएलएफआई का उग्रवादी गिरफ्तार:क्रशर और ईंट भट्ठा पर फायरिंग का आरोप, लेवी वसूली में था सक्रिय

लातेहार पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के एक सक्रिय सदस्य विष्णु उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। विष्णु गुमला के भरनो स्थित भड़गांव के खलबी टोला का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से लेवी मांगने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल फोन भी बरामद किया है। एसडीपीओ अरविंद कुमार के अनुसार, एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि विष्णु उरांव पीएलएफआई के नाम पर ठेकेदारों को धमकी दे रहा है। इस सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। कई आपराधिक घटनाओं में शामिल था विष्णु 4 अप्रैल 2025 को हड़गड़वा में हुई कई आपराधिक घटनाओं में शामिल था। इनमें संतोष सिंह के क्रशर मशीन पर फायरिंग और फिरोज अहमद के ईंट भट्ठा में लेवी मांगने की घटनाएं शामिल हैं। साथ ही भट्ठा के मुंशी पर गोलीबारी का भी आरोप है। इस मामले में पीएलएफआई के चार अन्य उग्रवादी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। विष्णु फरार चल रहा था। छापेमारी दल में चंदवा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह और सैट-44 के सशस्त्र बल शामिल थे। आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *