नेपाल में एवरेस्ट दिवस पर भारतीय पर्वतारोहियों का सम्मान:किन्नौर के अमित नेगी भी शामिल, अन्नपूर्णा पर्वत पर चढ़ने वाले जिले में पहले युवा

नेपाल में अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस के अवसर पर 100 से अधिक पर्वतारोहियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में भारत के 15 पर्वतारोही भी शामिल थे। नेपाल के पर्यटन मंत्री बद्री पांडे ने सभी पर्वतारोहियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर से अमित नेगी भी सम्मानित होने वालों में शामिल थे। वे भारत के सबसे युवा एवरेस्ट विजेताओं में से एक हैं। उन्होंने एवरेस्ट (8848.86 मीटर), कंचनजंगा (8,586 मीटर) और अन्नपूर्णा (8091 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह किया है। अन्नपूर्णा पर्वत पर चढ़ाई करने वाले किन्नौर के पहले युवा अमित किन्नौर के पहले ऐसे युवा हैं जिन्होंने अन्नपूर्णा पर्वत पर चढ़ाई की है। समारोह में भारत से आशीष सिंह, निशा कुमारी, अनुजा वैद्य, बलजीत कौर, सुविधा कदलाग, सूर्य प्रकाश, शेख हिमांशु, सत्यरूप सिद्धांत, ज्योति रात्रे और नवोदिता समेत अन्य पर्वतारोही भी सम्मानित हुए। इस अवसर पर ‘एवरेस्ट एलायंस नेपाल’ ने एक विशेष सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें पर्वतारोहण के साथ-साथ ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण परिवर्तन पर भी चर्चा की गई। नेपाल सरकार ने पर्वतीय पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्वतारोहियों की सुरक्षा के साथ हिमालय के संरक्षण की प्रतिबद्धता जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *