पुलिस ने की हुक्का बार पर कार्रवाई:12 युवकों को हिरासत में लिया, लड़कियों से छेड़छाड़ करने की सूचना मिलने पर कार्रवाई

चूरू कोतवाली पुलिस और कालिका यूनिट ने मंगलवार दोपहर लोहिया कॉलेज के पास टी स्टॉल पर चल रहे हुक्का बार पर कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद आस पास में चल रहे हुक्का बारों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हुक्का बार से 12 युवाओं को हिरासत में लिया है। डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया कि अभय कमांड सेंटर से सूचना मिली कि लोहिया कॉलेज के पास एक टी स्टॉल पर कुछ युवक बैठे हैं। जो कॉलेज में आने जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। मंगलवार दोपहर कोतवाली थाने के एसआई रामशरण और कालिका यूनिट की टीम ने मिलकर कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 12 से अधिक युवकों को डिटेन किए हैं। वहीं पुलिस ने कार्रवाई वाले स्थान के पास में चल रही चाय की स्टॉल से हुक्का और तंबाकू भी जब्त की है। डीएसपी झाझड़िया ने बताया कि पुलिस की ओर से इस तरह की कार्रवाई लगातार की जाएगी। लोहिया कॉलेज के आस पास चलने वाले हुक्का बार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *