राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को लेकर सियासी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। एडहॉक कमेटी के बढ़ते कार्यकाल के बाद अब टीम में ओवर ऐज खिलाड़ी के सिलेक्शन को लेकर विवाद शुरू हो गया है। मंगलवार को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी ने डूंगरपुर जिले के हिमांशु पाटीदार को अंडर 23 टीम में सिलेक्ट किया है। जबकि हिमांशु की उम्र 23 साल से ज्यादा बताई जा रही है। जिसको लेकर अब डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोशिएशन और एडहॉक कमेटी के बीच विवाद शुरू हो गया है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को राजस्थान अंडर 23 क्रिकेट टीम में डूंगरपुर डिस्ट्रिक्ट से खेलने वाले हिमांशु पाटीदार को सिलेक्ट किया गया। जो डूंगरपुर से ही पिछले दिनों हुए डिस्ट्रिक्ट लेवल के अंडर 23 टूर्नामेंट खेल रहा था। लेकिन राजस्थान टीम में सिलेक्शन के बाद हिमांशु की डेट ऑफ बर्थ से जुड़े दो अलग – अलग दस्तावेज सामने आए जिसको लेकर अब जिला संघ और एडहॉक कमिटी के बीच विवाद शुरू हो गया है। साल 2001 में उम्र 23 साल बताई थी दरअसल, हिमांशु पाटीदार के डूंगरपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन में दिए गए डॉक्यूमेंट में उसकी उम्र 23 साल (जन्म 17 नवंबर 2001 ) की बताई गई है। जबकि राजस्थान टीम में सिलेक्शन होने के बाद हिमांशु के जन्म से जुड़े दस्तावेज में उसकी उम्र 12 दिसंबर 1999 की बताई गई है। इससे हिमांशु की उम्र 25 साल हो जाती है। डूंगरपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी सुशील जैन ने बताया हिमांशु पाटीदार अब तक हमारे जिले से खेल रहा था। उसका राजस्थान टीम में सिलेक्शन हुआ है। इसकी जानकारी भी अब तक हमारे पास नहीं है। अगर ऐसा हुआ है, तो यह पूरे जिले के लिए खुशी की बात है। हालांकि उसके डॉक्यूमेंट में किसी तरह की गड़बड़ी है। तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लेकिन बीच मैच के दौरान इस तरह की लापरवाही के लिए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी जिम्मेदार है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन एडहॉक कमेटी के सदस्य धर्मवीर सिंह शेखावत ने बताया कि अब तक हिमांशु पाटीदार डूंगरपुर से खेल रहा था। ऐसे में एडहॉक कमेटी द्वारा उसके डॉक्यूमेंट री-वेरीफाई नहीं किए गए। लेकिन आज हिमांशु के जन्म से जुड़े कुछ दस्तावेज हम तक पहुंचे हैं। जिनकी निष्पक्ष जांच करवाई जा रही है। ऐसे में जब तक जांच प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। हिमांशु पाटीदार राजस्थान टीम से अंडर 23 का एक भी मैच नहीं खेलेगा।


