टोंक जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस बीजेपी प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र गोठवाल ने सरकार का एक साल पूरा होने पर प्रेस वार्ता की। गोठवाल ने सरकार के एक साल के कार्यकाल में हुए कार्यों को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
सर्किट हाउस में पहुंचे गोठवाल का बीजेपी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रमुख सरोज बंसल भी मौजूद रही। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री खंडार विधायक जितेंद्र गोठवालन ने कहा कि भजनलाल सरकार ने जनहित में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। सरकार 76 हजार सरकारी नौकरियां दे चुकी है। जल्द यह आंकड़ा 1 लाख तक पहुंच जाएगा। पायलट, डोटासरा, खाचरियावास पर साधा निशाना
गोठवाल ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट, गोविन्द सिंह डोटासरा और प्रताप सिंह खाचरियावास को आड़े हाथों लिया। पायलट को लेकर पिछली सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वे भी आपसी लड़ाई में अपने विधानसभा में विकास कार्य नहीं करवा पाए। डोटासरा के पर्ची सरकार वाले बयान पर बोलते हुए कहा कि एक ही परिवार में कितने आरएएस बनते हैं। ऐसे लोगों को पर्ची की बात नहीं करनी चाहिए। पर्ची सरकार ने 45 दिन में ही ERCP की घोषणा की थी और उसका MOU हो गया। अब वह परियोजना मूर्त रूप लेने वाली है। इससे 2 लाख हैक्टेयर जमीन सिंचित होगी। पेयजल भी मिलेगा। गोठवाल ने विपक्षी नेताओं पर बोलते हुए कहा कि विपक्ष की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है। गोठवाल ने विपक्षी नेताओं को टेबल पर आकर आंकड़ों पर बात करने की चुनौती दी। वहीं समरावता प्रकरण के सवाल पर पुलिस की कार्रवाई को उचित बताते हुए कहा कि पूरा मामला कोर्ट में है। ऐसे में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।


