भरतपुर में मंगलवार को दैनिक भास्कर हेल्थ केयर अवार्ड आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जवाहर सिंह बेडम, विशिष्ठ अतिथि कलेक्टर अमित यादव, अतिथि CMHO गौरव कपूर मौजूद रहे। दैनिक भास्कर हेल्थ केयर अवार्ड में 22 डॉक्टर का सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने कहा की सभी डॉक्टर अपने सुझाव सरकार के पास पहुंचाएं। जिससे भरतपुर में मेडिकल व्यवस्था को और भी मजबूत बनाया जा सके। इस दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने कहा कि दैनिक भास्कर ने स्वास्थ्य के योद्धाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा है। डॉक्टर का कर्तव्य व्यक्ति के जीवन को सुरक्षित करने के लिए एक सैनिक के रूप में काम करते हैं। अगर कोई व्यक्ति हॉस्पिटल में आ जाता है तो, उसकी चिंता डॉक्टर ही करता है। देश स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में हमारे देश के डॉक्टरों का बहुत बड़ा योगदान है। मैं आपसे आवाहन करूंगा कि सभी लोग अपने सुझाव सरकार के पास पहुंचाएं। भरतपुर में काफी संभावनाएं हैं। SMS अस्पताल पर अगर लोड है तो, 30 से 40 प्रतिशत लोड हरियाणा और यूपी के मरीजों का है। भरतपुर की भौगोलिक परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। आपका फर्ज है भरतपुर में उन्नत काम हो। भास्कर के प्रयासों का मैं धन्यवाद देता हूं। चाहे वह अच्छे डॉक्टर को सम्मानित करने की बात हो। या फिर ख़बरों की बात हो। राज्य सरकार का प्रतिनिधि होने के नाते विश्वास दिलाता सीएम की सोच के स्पोर्ट करेंगे तो राजस्थान ऊंचाइयों को छुएगा। कलेक्टर अमित यादव ने कहा की यह कार्यक्रम में अपने आप में एक अच्छी चीज है। मेडिकल सेक्टर में जो डॉक्टर काम कर रहे हैं। ऐसे कार्यक्रमों से उनका अचीवमेंट पता चलता है। क्योंकि गवर्नमेंट सेक्टर में तो डॉक्टर सम्मानित होते रहते हैं। मेडिकल एक ऐसा प्रोफेशन है जो मैंने उसे करीब से देखा है। यह सर्विस करने का एक अच्छा माध्यम है। यह जो सिखाता है वह कोई भी ग्रेजुएशन नहीं सीखा सकता।


