विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रागपुरा थाना क्षेत्र के वीर तेजाजी नगर बडनगर में महिलाओं, बच्चों पर हमला करने के मामले में मंगलवार को पीड़ित परिवार जयपुर पहुंचा। यहां यूथ हॉस्टल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर न्याज की गुहार लगाई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बीजेपी विधायक कुलदीप धनकड़ के नाम की धमकी दी जा रही है। विधायक के दबाव में ही पुलिस-प्रशासन काम नहीं कर रहा है। दरअसल, प्रागपुरा थाने में पावटा कोटपुतली निवासी युवक ने FIR दर्ज करवाई थी। 11 दिसम्बर को दोपहर करीब 11 बजे वह किसी काम से बाहर गया था। घर पर परिवार की महिलाएं और बच्चे थे। इसी दौरान 5 कैम्पर गाड़ियों में धौलूराम जाट, जयराम जाट, हेमंत धनकड़, रामनिवास अपने 35-40 बदमाशों को लेकर आए। लाठी-डंडो से लैस बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं व बच्चों पर जानलेवा हमला किया। गांव के लोगों के सामने परिवार की महिलाओं से अभ्रदता की। परिवार की चार महिला सहित पांच लोगों को बंदूक की नोंक पर किडनैप कर ले गए। घर से करीब 15 किलोमीटर दूर सुखी नदी में ले गए। डंडे-लाठी से बेरहमी से उनके साथ मारपीट की गई। पहने हुए गहनों के साथ ही मोबाइल छीन ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल पांचों जनों को पावटा हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जयपुर रेफर कर दिया गया। विधायक के रिश्तेदार है आरोपी
पीड़ित परिवार का आरोप है कि बीजेपी विधायक कुलदीप धनकड़ के नाम से अब उन्हें धमकियां मिल रही है। विधायक कुलदीप धनखड़ का जीजा धोलूराम जाट और भाई हेमंत धनखड़ मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे है। आए दिन झूठे केस में फंसाने की धमकियां दे रहे है। विधायक के दबाव के चलते पुलिस-प्रशासन काम नहीं कर रहा है। अपराधी खुले आम घुमने के साथ विधायक के नाम पर धमका रहे है। पीड़ित परिवार ने गुहार लगाई है कि मामले की CID-CB की ओर से निष्पक्ष जांच करवाई जाए। मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को जल्द से जल्द अरेस्ट किया जाए। मामले में संदिग्ध पुलिसकर्मी की संलिप्तता की जांच करवाई जाए। परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। भविष्य में दुबारा ऐसी घटना नहीं हो हम खेती बाड़ी सुचारू रूप से कर सके इनको पाबंद किया जाए। पुलिस ने 7 जनों को किया अरेस्ट
जांच अधिकारी डिप्टी (प्रागपुरा) शिप्रा राजावत का कहना है- मामले पता चलने पर तुंरत पीड़ित की ओर से FIR दर्ज की गई। महज दो दिन में ही पुलिस टीम ने कार्रवाई कर दबिश देकर धोलूराम जाट सहित नामजद सात जनों को अरेस्ट किया। पुलिस टीम मामले में फरार हमलावरों की तलाश में जुटी है। जिनको पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। क्राइम किया तो कार्रवाई होगी
विधायक कुलदीप धनकड़ का कहना है कि धोलूराम जाट और हेमंत धनखड़ मेरी रिश्तेदारी में है। उन्होंने कोई क्राइम किया है तो कार्रवाई भी होगी। मेरे नाम लेकर जो आरोप लगाए जा रहा है वो बिल्कुल गलत है। मैंने पुलिस अधिकारियों को खुद कहा कि जो विधि सम्मत कार्रवाई है वो जरुर करनी चाहिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेरे रिश्तेदार सहित सात जनों को अरेस्ट भी किया है। मेरे से जुड़े आरोप गलत लगाए गए है।


