डिजिटल फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक रहें उपभोक्ता:लोगों को अधिकारों के प्रति सजग और जागरूक रहने के बारे में बताया

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर सूचना केंद्र में मंगलवार को वर्चुअल हियरिंग्स एंड डिजिटल एक्सेस टू कंज्यूमर जस्टिस विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में गवर्नमेंट लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल एसके सैनी ने उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी। मानवाधिकार एवं उपभोक्ता संरक्षण समिति के महामंत्री धन्नाराम सैनी ने उपभोक्ताओं को डिजिटल फ्रॉड से बचने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटली फ्रॉड बहुत बढ़ गया है। इसलिए उपभोक्ता इससे बचकर ही रहें। उन्होंने उपभोक्ताओं के अपने अधिकारों के प्रति सजग व जागरूक रहने के बारे में बताया। जिला विधिक प्राधिकरण के अधिवक्ता प्रकाश वर्मा ने प्राधिकरण की क्रियाविधि से उपभोक्ताओं को अवगत करवाया। अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह ने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन परिवाद दर्ज करने वाले एप, टॉल फ्री नम्बर व हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। गोष्ठी में भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। अधिवक्ता किशन भाटी, प्रियंका व सद्दाम हुसैन ने भी उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी। जिला रसद कार्यालय के प्रवर्तन अधिकारी अंशु तिवाड़ी ने कार्यक्रम में आगन्तुकों का स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *