कॉलेज प्राचार्य का पुतला जलाया:खटीक छात्रावास के छात्रों ने 2 दिन पहले मुकदमा भी दर्ज कराया था

बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में 20 दिसम्बर की मारपीट की घटना के बाद मंगलवार शाम को छात्रावास के स्टूडेंट्स ने राव तुलाराम सर्किल पर कॉलेज प्राचार्य का पुतला जलाया। खटीक समाज जिला अध्यक्ष छैल बिहारी किराड़ ने कॉलेज प्राचार्य सहित 5 अन्य स्टाफ पर छात्रों से छेड़छाड़, कुकर्म और SC ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद मंगलवार सुबह ही कला कॉलेज के प्राचार्य सहित पूरे स्टाफ ने विरोध प्रदर्शन किया था। उसके बाद शाम को छात्रावास के छात्रों ने प्राचार्य अशोक आर्य का पुतला दहन कर विरोध जताया। खटीक समाज जिला अध्यक्ष ने बताया कि कॉलेज प्राचार्य अशोक आर्य ने हमारे छात्रों को गलत बताया और उनके साथ छेड़छाड़ व अश्लीलता की। इसके बाद मुकदमा भी कराया गया। प्राचार्य को पद से हटाया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *