जशपुर में झारखंड के एक युवक की मौत:NH-43 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दूसरा घायल; ड्राइवर फरार

जशपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक घायल हो गया है। घटना शुक्रवार देर रात की है। दोनों युवक स्कूटी से लोदाम से अपने गांव लौट रहे थे। ग्राम धोटाटोली स्थित जायसवाल ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। मामला लोदाम थाना क्षेत्र का है। दोनों युवक झारखंड के रहने वाले थे। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे मृतक की पहचान राहुल केरकेट्टा के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम अमन केरकेट्टा है। दोनों झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल गांव के रहने वाले थे। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस स्थानीय लोगों ने घायल अमन को लोदाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उनका इलाज जारी है। लोदाम पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *