खन्ना पहुंचे विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवा:बोले-पंजाब में ऑर्गेनिक खेती की जरूरत; सरकार ने रखा 1000 करोड़ का बजट, नई संभावनाओं की ओर बढ़ें किसान

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा लुधियाना के खन्ना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक निजी कंपनी के कार्यक्रम में ऑर्गेनिक खेती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में ऑर्गेनिक खेती समय की जरूरत है। राज्य सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है। संधवा ने बताया कि कॉर्पोरेट सेक्टर भी ऑर्गेनिक खेती में रुचि दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को इसमें अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। पंजाब के किसानों को गेहूं और धान के सीमित फसली चक्र से बाहर निकलना होगा। इससे जमीन की उर्वरा शक्ति भी बची रहेगी। केंद्र सरकार पर लगाए भेदभाव के आरोप राज्य सरकार ने किसानों को सहायता और प्रेरणा देने के लिए 1000 करोड़ रुपए का बजट रखा है। स्पीकर ने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र से इस दिशा में कोई मदद नहीं मिली है। लुधियाना उप चुनाव के बारे में पूछे जाने पर स्पीकर ने कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्पीकर के रूप में उनका दायित्व सभी दलों को समान रूप से देखना है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *