एन. के. पब्लिक स्कूल सांगानेर ने अपना वार्षिक अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया। जिसमें स्कूल के प्रतिभाशाली छात्रों जिन्होंने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च परिणाम प्राप्त किया और उन शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। जिन्होंने उनकी इस सफलता में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक खेमराज चौधरी ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों और शिक्षकों को नकद राशि देकर सम्मानित किया। कक्षा 10वीं के छात्रों को कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की गई। कक्षा 12वीं के छात्रों को नकद राशि दी गई और उनकी प्रतिभा और मेहनत को सराहा। स्कूल की उपनिदेशिका मनीषा चौधरी ने कहा कि यह अवॉर्ड समारोह हमारे छात्रों और शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनकी प्रतिभा और मेहनत पर गर्व है इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कई पुरस्कार जीते है। अवॉर्ड समारोह के अंत में स्कूल की प्रिंसिपल अल्का सक्सेना ने सभी का धन्यवाद दिया और आगे भी इसी तरह की प्रतिभा और मेहनत का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। यहां देखें फोटोज


