संस्कृत शिक्षा विभाग में सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों की 2024-25 तक की पदोन्नतियां शत प्रतिशत कर दी गई है। सभी पदोन्नतियां समय से हो जाने पर मंत्रालयिक कर्मचारियों ने मंगलवार को यहां जयपुर स्थित सरकारी आवास पर संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का अभिनंदन कर आभार जताया। दिनेश जोशी के नेतृत्व में आए सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों ने मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।


