रायपुर के कुशाभाऊ यूनिवर्सिटी कैंपस में हंगामा:बॉयज हॉस्टल के कुछ लड़कों पर शराब पीकर गाली-गलौज का आरोप, देर रात पहुंची पुलिस

रायपुर के कुशाभाऊ यूनिवर्सिटी कैंपस में शनिवार के दरमियानी रात हंगामा हो गया। आरोप है कि बॉयज हॉस्टल के कुछ लड़कों ने शराब पीकर जमकर गाली-गलौज की है। इस घटना के बाद गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियां डर गई। उन्होंने फौरन पुलिस से संपर्क किया। देर रात मुजगहन पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची। फिलहाल सूचना है कि किसी ने मामले की लिखित में शिकायत नहीं की है। यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का कहना है कि शनिवार रात 11-12 बजे के करीब बॉयज हॉस्टल में जन्मदिन पार्टी मनाया गया। इस दौरान कुछ लड़कों ने जमकर शराब पी। फिर वह अपने कमरे की खिड़की से गर्ल्स हॉस्टल की तरह अश्लील गाली-गलौज करने लगे। इस घटना के बाद लड़कियां बुरी तरह डर गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हॉस्टल के पीछे दिखी शराब की बोतलें देर रात मुजगहन थाना पुलिस की टीम KTU कैंपस के भीतर हॉस्टल पहुंची। पुलिस के आते ही हंगामा शांत हो गया। हालांकि, गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों का कहना है कि इस मामले में जो भी आरोपी लड़के हैं, उनके खिलाफ एक्शन होना चाहिए। इसके अलावा बॉयज हॉस्टल के पीछे भी कई शराब की बोतलें मिली हैं। फिलहाल सूचना है कि इस मामले में किसी ने भी लिखित में शिकायत नहीं दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *