स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा में बेहतर कार्य करने वाले सम्मानित:रायगढ़ के धरमजयगढ़ पुलिस ने प्रशस्ति पत्र दिया, कोटवारों को किया जागरूक,सुरक्षा के दिए टिप्स

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ में आज उन लोगों का सम्मानित किया गया, जो चिकित्सा, स्वच्छता, पंचायत, आपातकालीन सेव और ग्राम सुरक्षा से कार्यों में बेहतर काम करते आ रहे हैं। उन्हें प्रशस्ति पत्र और बारिश से पूर्व छाता भेंट किया गया। धरमजयगढ़ थाना परिसर में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम ने सभी को सम्मानित करते हुए हमेशा इसी तरह बेहतर काम करते रहने की बात कही। सम्मान समारोह के बाद थाना परिसर में ग्राम कोटवारों और आम जनता की बैठक आयोजित की गई। जिसमें थाना प्रभारी ने साइबर अपराध, यातायात नियम, पॉक्सो एक्ट, टोनही प्रताड़ना निषेध कानून और महिलाओं व बच्चों पर बढ़ते अपराधों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाए बताए। उन्होंने सभी को इन विषयों पर जागरूक रहने और अपने परिजनों और गांववासियों को भी सतर्क करने की बात कही। पुलिस को तत्काल सूचना दे
बैठक में कोटवारों को विशेष निर्देश देते हुए कहा गया कि वे गांवों में किसी भी प्रकार की अवैध शराब बिक्री या अन्य अनैतिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी गांवों में महिला समिति गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसे लेकर कोटवारों से कहा गया कि वे महिलाओं को इस दिशा में एकत्रित करने के लिए प्रेरित करें। इन्हें किया गया सम्मानित
सम्मान पाने वालों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रीति वंदना केरकेट्टा, दशमतिया कुजूर, नगर पंचायत कर्मचारी सूरज मलिक और पवन राम, डॉयल 112 (धरमजयगढ़ राइनो) स्टाफ आरक्षक जयप्रकाश टोप्पो, ईआरवी चालक अमित भगत, ग्राम कोटवार राशि दास और कीर्तन दास शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *