बिलासपुर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली:जांगिड़ बोले- भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का कर रही दुरुपयोग, विपक्ष को डराने की कोशिश

बिलासपुर में कांग्रेस ने रविवार को ‘संविधान बचाओ रैली’ निकाली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत एनडीए सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। जांगिड़ ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए ‘जय बापू, जय भीम’ का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि 11 साल पहले सत्ता में आई भाजपा सरकार ने बाबा साहब के संविधान को कमजोर किया है। बलौदाबाजार हिंसा पर निर्दोष को फंसाने का आरोप भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने बलौदा बाजार की घटना में निर्दोष लोगों को फंसाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि न्यायधानी बिलासपुर के लोग संविधान को बचाने और मजबूत करने के लिए एकजुट होंगे। रैली डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से शुरू हुई। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया, एआईसीसी सचिव देवेंद्र यादव, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *