राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान समारोह 2024-25 का आयोजन:रायपुर में सक्ती जिले के पांच समेत देशभर के 155 शिक्षक हुए सम्मानित

नवाचारी गतिविधियां समूह की छत्तीसगढ़ टीम की ओर से राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह 2024-25 का आयोजन रायपुर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) और एससीईआरटी परिसर में हुआ।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से चयनित 155 शिक्षकों को उनके शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय नवाचारों के लिए सम्मानित किया गया। सक्ति जिले से पांच शिक्षकों को मिला सम्मान इस अवसर पर सक्ति जिले के शिक्षक कार्तिकेश्वर जायसवाल, किरण कटकवार, रहेमतुल्ला खान और उषा चौहान को नवाचार के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह (memento) और पेन देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके साथ ही रामकुमार बरेठ को कार्यक्रम में सतत सहयोग के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अतिथि और आयोजन की टीम रही मौजूद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेपी रथ (अपर संचालक, एससीईआरटी), डॉ. बी. रघु (सहायक संचालक, एससीईआरटी), बीएल दिवांगन (प्राचार्य, DIET), डॉ. एस.के. जैन, के.के. साहू, और नवाचारी समूह प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी सहित छत्तीसगढ़ की एडमिन टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम की सफलता में सक्ति जिला टीम के सदस्यों मदनमोहन जायसवाल, रामकुमार बरेठ, घासीराम चंद्रा, साहिल सिंह, निशा गुप्ता, रमेश सूर्यवंशी और आकाश तिवारी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। स्व-प्रेरित होकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं शिक्षक बतादें कि नवाचारी गतिविधियां समूह से जुड़े सभी शिक्षक शासकीय विद्यालयों में पदस्थ हैं। ये शिक्षक 2017 से स्व-प्रेरित होकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं। पिछले चार वर्षों से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। आयोजन की योजना, क्रियान्वयन, संचालन और संपूर्ण व्यय समूह के शिक्षकों द्वारा ही वहन किया जाता है, जो इसे और भी प्रेरणादायक बनाता है। कई चरणों में हुआ था चयन प्रक्रिया समूह प्रमुख एवं जिला टीम के अनुसार यह कार्यक्रम वर्ष 2024 में प्रस्तावित था, लेकिन स्थानीय चुनावों के कारण इसे स्थगित कर 2025 में आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया में देशभर से 700 से अधिक शिक्षकों के नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से स्क्रूटनी, शॉर्टलिस्टिंग, साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के पश्चात चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान प्रदान किया गया। अन्य राज्यों के चयनित शिक्षकों को उनके पुरस्कार डाक के माध्यम से भेजे जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *