8 साल के बच्चे पर गिरी दीवार:मलबे में दबने से मौत, घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा; इकलौता बेटा था

हरदा के टिमरनी थाना क्षेत्र के गढ़मोढ़ कला गांव में मंगलवार शाम दीवार के नीचे दबने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। वह अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी पड़ोसी की बाउंड्रीवाल उसके ऊपर गिर गई। जानकारी के अनुसार गाढ़ामोढ़ कला गांव में रहने वाले धर्मेश यदुवंशी का आठ साल का बेटा कृष्णा यदुवंशी घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले माखन राजपूत के घर की बाउंड्रीवाल अचानक उस पर गिर गई। कृष्णा दीवार के मलबे में दब गया। परिजनों ने उसे मलबे से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि बाउंड्रीवाल काफी पुरानी और कमजोर हो गई थी। जिस वजह से ढह गई। घर का इकलौता बेटा था कृष्णा मृतक कृष्णा तीसरी क्लास में पढ़ता था। वह दो बहनों में इकलौता बेटा था। घटना के समय उसकी बहन भी उसके साथ खेल रही थी। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक के शव का पीएम किया जाएगा। घटना के बाद देर शाम नायब तहसीलदार रश्मि धुर्वे और पटवारी सुमेरसिंह राजपूत ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। टिमरनी थाना प्रभारी रोशन लाल भारती ने कहा कि बालक की मौत के मामले में मर्ग कायम किया गया है। जांच के आधार पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *