रायगढ़ में बाइकों की टक्कर,सिर फटने से 2 की मौत:2 लोग घायल, बाइक भी क्षतिग्रस्त, डामर प्लांट के पास हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सिर फटने से 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा रविवार शाम करीब 5 बजे लैलूंगा ब्लॉक के मांझीआमा के पास डामर प्लांट रोड पर हुआ है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, दोनों की बाइक तेज रफ्तार में थे। जिससे बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मरने वाले एक युवक की पहचान पिंटू मुंडा (19) जशपुर जिले के ग्राम घोघरा बागबाहर के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव वहीं, हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच जारी इस मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी इंगेश्वर यादव ने बताया कि, हादसे में दो युवकों की मौत हुई। घायल अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। इस कारण मृतक और घायलों का नाम पता नहीं चल सका है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *