प्रेमी पर महिला की हत्या का आरोप:साथ न रखना पड़े, इसलिए एक महीने पहले मारकर शव झाड़ियों में फेंका था

सिंगरौली में एक शादीशुदा महिला को कुंवारे लड़के से प्यार हो गया था। इसके बाद महिला की हत्या हो गई थी। एक महीने पहले हुए इस हत्याकांड का मंगलवार को सिंगरौली पुलिस ने खुलासा किया है। इसमें पुलिस आरोपी प्रेमी को कड़ी मशक्कत के बाद एक महीने बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। एक महीने पहले झाड़ियों में मिली थी महिला की लाश एसपी मनीष खत्री ने बताया कि मोरवा थाना के गोरबी चौकी पुलिस को 24 नवंबर 2024 को इस बात की सूचना मिली थी कि परेवा नाले के पास झाड़ियां में एक महिला का शव पड़ा है। महिला की पहचान रीता विश्वकर्मा के रूप में हुई थी। प्राथमिक रूप से देखने से यह समझ में आया कि महिला की हत्या की गई है। महिला का प्रेम-प्रसंग यूपी के युवक से चल रहा था पुलिस लगातार इस हत्या की गुत्थी कुछ सुलझाने में जुटी थी। तभी इस बात का पता चला कि मृतक रीता विश्वकर्मा का 1 वर्ष से प्रेम प्रसंग उत्तर प्रदेश के शक्ति नगर इलाके के रहने वाले प्रदीप कुमार साकेत से था। इस मामले पर जब प्रदीप साकेत से पूछताछ की गई तो इस हत्या का खुलासा हुआ। युवक ने महिला को साथ रखना नहीं चाहता था, इसलिए हत्या की आरोपी प्रदीप कुमार का कहना है कि महिला का उसके साथ एक साल से संबंध था। महिला लगातार उसे पर अपने साथ रखने का दबाव बना रही थी। इसके अलावा महिला उसे युवक की शादी भी नहीं होने दे रही थी। जिससे तंग आकर प्रदीप ने महिला की हत्या कर दी। कार्रवाई में इनकी रही भूमिका इस हत्याकांड के खुलासे में थाना प्रभारी मोरवा कपूर त्रिपाठी, गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेंद्र पाठक, सहायक उप निरीक्षक सतीश दीक्षित, सहायक उप निरीक्षक गुलाब सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार, नरेंद्र यादव, उमाकांत शुक्ला और विश्वजीत के साथ साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *