दमुआ से सारणी जाने वाले मार्ग में आज (मंगलवार) शाम 5:30 बजे दो बस टकरा गईं। दो यात्री गंभीर घायल हुए। वहीं बाकी यात्रियों को मामूली चोट आई है। यात्रियों ने ड्राइवर की लापरवाही की शिकायत थाने में की है। दमुआ टीआई ने बताया, दमुआ से सारणी की ओर जा रही एक बस सारणी से दमुआ की तरफ आ रही बस से जा टकरा गई। एक घायल अपने परिचितों के साथ चला गया तो वहीं दूसरा घायल सत्यम तिवारी निवासी करोद भोपाल का निवासी है, उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज करवाया। पुलिस ने बताया कि जो बस दमुआ से सारणी की तरफ जा रही थी वह काफी तेज गति में थी, यात्रियों के बयान लिए जा रहे हैं। लापरवाह ड्राइवर पर मामला दर्ज करेंगे।


