बेड़ो थाना हमला मामले में 31 नामजद व 200 अज्ञात पर केस

सरना स्थल को लेकर हुए विवाद के बाद बेड़ो थाना में हमला करने वाले 31 नामजद आैर 200 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रविवार को एफआईआर दर्ज की। सीआे प्रताप मिंज के लिखित आवेदन के आधार पर थानेदार के साथ मारपीट, सरकारी काम में बाधा, माहौल बिगाड़ने, थाना परिसर में घुसकर कागजात फाड़ने आैर थाना परिसर में रखे सामान को तोड़फोड़ करने समेत अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर लोकेशन खंगालना शुरू कर दिया है। तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। मालूम हो कि महादानी मंदिर परिसर के पास सरना स्थल के अतिक्रमण को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने पहले दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जमीन में खुदाई करने वाले जेसीबी मशीन के चालक को हिरासत में लिया। थोड़ी देर बाद ही पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। जेसीबी के चालक को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलते ही एक पक्ष से लगभग 250 लोगों ने थाने पर हमला कर दिया। थानेदार देव प्रताप प्रधान समेत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाकर सभी भाग खड़े हुए। इसके बाद थाने के कार्यालय में रखे कागजात को फाड़ दिए। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को िनयंत्रित किया जा सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *