राज्य का पहला ट्रैफिक चिल्ड्रन पार्क अगस्त में शुरू होगा, खेल-खेल में ​सीखेंगे बच्चे

भास्कर एक्सक्लू​सिव रांची स्मार्ट सिटी में झारखंड का पहला ट्रैफिक चिल्ड्रन पार्क बन रहा है। मंत्रियों के बंगले के सामने करीब 4.25 एकड़ जमीन पर बन रहे इस पार्क का 80 फीसदी से ज्यादा काम हो चुका है। इसे अगस्त में आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस पार्क में रोड, फ्लैंक, वाहन टेस्ट ट्रैक के लिए आठ का आकार, कर्व, बाइलेन आदि का निर्माण हो गया है। साइनेज, ट्रैफिक लाइट, रोड मार्किंग आदि लगाने का काम चल रहा है। अगले एक माह के अंदर सभी काम पूरे हो जाएंगे। इस पार्क में बच्चे वाहन चलाने के नियम सीखेंगे। साथ ही ट्रैफिक लाइट, रोड मार्किंग आैर ट्रैफिक साइनेज की जानकारी भी लेंगे। पार्क में बच्चों को खेल-खेल में ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाएगी। पार्क के संचालन के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग बनाई गई है। यहां आम लोगों के लिए सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। दो माह में आम लोगों के लिए खोलेंगे पार्क झूले होंगे आकर्षण, साइकिल-इलेक्ट्रिक कार भी ट्रैफिक चिल्ड्रन पार्क में बच्चों के मनोरंजन की पूरी व्यवस्था की गई है। पार्क में बच्चों के लिए छह झूले भी लगाए गए हैं। बच्चों के लिए साइकिल, इलेक्ट्रिक कार आैर खिलौने रखे गए हैं, ताकि कोई भी बच्चा ट्रैफिक नियम से बोर हो तो खेल सके। कई दुकानें भी बनाई गई है जहां खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध होगी। अब ड्राइविंग टेस्ट भी इसी पार्क में होगा रांची में अभी तक एक भी सरकारी वाहन ड्राइविंग टेस्ट सेंटर नहीं है। मोरहाबादी मैदान के एक किनारे रोड पर आठ का चिह्न आैर एक बॉक्स का चिह्न बनाया गया है। उसी के अंदर चालकों को वाहन चलाना पड़ता है। इससे कई लोग फेल हो जाते हैं। अब ट्रैफिक पार्क में पूरा ट्रैक बना दिया गया है। निर्धारित रोड आैर आठ के घेरे में वाहन चलाने में सुविधा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *