बोकारो | चंदनकियारी थाना क्षेत्र के सुतरीबेड़ा में पकड़े गए प्रतिबंधित मांस को लेकर बजरंग दल की ओर से रविवार की शाम एक आवेदन देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग किया है। कहा कि प्रतिबंधित मांस पकड़े जाने के बाद स्थानीय युवाओं ने बजरंग दल को और पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य भी चंदनकियारी थाना पहुंचे और आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई और कड़ी करवाई की मांग की। मौके पर विहिप के विभाग मंत्री राजेश दुबे, जिला मंत्री संजीव कुमार, कपिलदेव माहथा, दीपक शर्मा, मयंक बटवाल, मिथलेश कुमार, चंद्रदेव गोप, पांडव गोप, कृष्णा कुमार, विवेक गोप आदि थे।


