सवारी बनकर बैठे युवकों ने लूटा ई-रिक्शा, पुलिस बोली-चोरी हुआ

लुधियाना| सवारी बनकर बैठे दो युवकों ने अपने साथियों की मदद से ई-रिक्शा लूट लिया। लेकिन पुलिस ने इसे चोरी बताते हुए चोरी की धाराओं के तहत पर्चा दर्ज किया है। पीड़ित गोपाल वासी मोहल्ला बंसत विहार ने बताया कि वे 22 मई को नूरवाला रोड से रात 2 बजे सवारियों को लेकर रेलवे स्टेशन गया था। वापसी के समय रास्ते में दो अज्ञात युवक मिले। जिन्होंने बहादुर-के रोड, जलेबी चौक तक जाने की बात कही और ई-रिक्शा में बैठ गए। पीड़ित का कहना है कि जब वे जलेबी चौक पर पहुंचे तो वहां पर एक बाइक पर दो और युवक आए। फिर दो बदमाशों ने उन्हें हथियार दिखाते हुए वाहन से नीचे उतरने को कहा। जब वे नीचे उतरे तो सभी आरोपी उनका ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। फिर सुबह 8 बजे थाना सलेम टाबरी में जाकर शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने वारदात के 9 दिन बाद अज्ञात पर पर्चा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता अपना ई-रिक्शा जलेबी चौक के पास खड़ा करके पानी पीने गया था। जब वह वापस आया, तो देखा कि उसका ई-रिक्शा वहां से गायब था। जिसमे कोई अज्ञात चोरी करके ले गए। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने इस मामले में कुछ भी बात करने से मना कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *